रेवाड़ी से चलने वाली 18 स्पेशल ट्रेनों को किया गया नियमित

आपकी जानकारी के लिए बता दे की रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को अब नियमित ट्रेनों के रूप में चलाने का फैसला लिया है। इस फैसले से रेवाड़ी, रोहतक, भिवानी, जींद, हिसार सहित अन्य स्टेशनों से आवागमन करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 46 स्पेशल रेल सेवाओं को अब 1 जुलाई से नियमित गाड़ी संख्या से संचालित किया जा रहा है। इन 46 ट्रेनों को नियमित करने से लाखों यात्रियों को दिल्ली सहित प्रदेश के एक जिले से दूसरे जिले में जाने में आसानी होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार 46 स्पेशल रेलसेवाएं अब नियमित गाड़ी संख्या से संचालित होगी।

ये  स्पेशल रेलसेवा होगी नियमित

 -गाड़ी संख्या 04969 दिल्ली-भिवानी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54005, दिल्ली-भिवानी रेलसेवा से संचालित होगी।
-गाड़ी संख्या 04489 रोहतक-हांसी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54011 रोहतक-हांसी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04490 हांसी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54012 हांसी-रोहतक रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04975 रोहतक-भिवानी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54013 रोहतक-भिवानी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04978 भिवानी-रोहतक स्पेशल  रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54014 भिवानी-रोहतक रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04977 रोहतक-भिवानी स्पेशल  रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04962 भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04974 भिवानी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54018 भिवानी-रोहतक रेल सेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04979 रेवाड़ी-रोहतक स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54019 रेवाड़ी-रोहतक रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04980 रोहतक-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54020 रोहतक-रेवाड़ी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04083, जींद-हिसार स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54043 जींद-हिसार रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04084, हिसार-जींद स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54044 हिसार-जींद रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04433 दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54085 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04434 रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54086 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04435 रेवाडी-मेरठ कैंट स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54411 रेवाडी-मेरठ कैंट रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04285 दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54413 दिल्ली-रेवाडी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04990 रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54414 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04283 दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54417 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा से संचालित होगी।
– गाड़ी संख्या 04286 रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54420 रेवाड़ी-दिल्ली रेलसेवा से संचालित होगी।
 -गाड़ी संख्या 04989 दिल्ली-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा अब नियमित गाड़ी संख्या 54421 दिल्ली-रेवाड़ी रेलसेवा से संचालित होगी।