लोकसभा चुनाव से पहले BJP को मिला इस पूर्व केंद्रीय मंत्री का समर्थन, कहा-PM मोदी की नीतियों से प्रभावित

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने आज अम्‍बाला में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर भाजपा को समर्थन का ऐलान करते हुए हरियाणा की सियासत में हलचल मचा दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने पीएम मोदी की नीतियों में आस्‍था जताते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित हैं। शर्मा ने कहा कि देशभर में चलाई जा रही उनकी जनकल्‍याणकारी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिल रहा है। पीएम मोदी की अंतोदय की विचारधारा के कारण ही आज देश के हर वर्ग के लोगों को फायदा पहुंच रहा है।

10 साल के कार्यकाल में पीएम ने लिए देशहित में फैसले-विनोद शर्मा

पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा (Vinod Sharma) ने बताया कि बैठक में यह फैसला हुआ है कि लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Chunav 2024) में पीएम मोदी के नेतृत्व में 10 साल के कार्यकाल को देखते हुए उनके दूरदर्शी फैसले जो किये पीएम मोदी ने देशहित मे किये हैं। उसी को देखते हुए आने वाले 5 साल देश के भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बात कर यह फैसला किया है कि हरियाणा जनचेतना पार्टी प्रदेश की सभी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन करेगी उनका प्रचार प्रसार करेगी। इससे पहले 2014 और 2019 में भी हरियाणा जनचेतना पार्टी की ओर से पीएम मोदी की नीतियों पर समर्थन किया था।

भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया के लिए करेंगे प्रचार-पूर्व केंद्रीय मंत्री

विनोद शर्मा ने कहा कि हरियाणा जनचेतना पार्टी का हर कार्यकर्ता अम्बाला लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी बन्तो कटारिया (Banto Kataria) के लिए गांव शहर हर जगह उनके लिए प्रचार करेंगे ताकि उनकी जीत सुश्चित हो और अम्‍बाला में होने वाली पीएम की रैली के लिए भी बढ़चढ़कर काम करेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में सशक्त सरकार अगले 5 साल के लिए बन सके उसके लिए जनचेतना पार्टी हरियाणा के तमाम कार्यकर्ता घर घर जाकर, गांव, शहर, गली और कस्बो में पीएम की नीतियों का प्रचार प्रसार करेंगे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि हमें पूरा यकीन की 10 की 10 सीट पर भाजपा (Haryana BJP)  जीत हासिल करेगी। भाजपा व्यक्ति नहीं पार्टी है। देश मे एक ही पार्टी है भाजपा। हम पीएम की नीतियों में विश्वास रखते हैं जो उनकी सोच है उसको हमारा समर्थन है। उन्‍होंने कहा कि आज भाजपा का जो भी समाज समर्थन कर रहा है वह पार्टी के काम को देख कर रहे हैं।

मैं जातिगत राजनीति में विश्वास नही रखता समाज के प्रति मेरी आस्था राजनीति से प्रेरित नहीं है। वह मेरा गौरव है। जो नेता या पार्टी जाति की राजनीति करते हैं। उनसे नुकसान ही होता है। 2016 में आप सभी ने देखा जो हुआ उसका उस दल को उन नेताओं को नुकसान ही हुआ है। प्रधानमंत्री के पिछले 10 वर्षों का कार्यकाल सभी ने देखा है। अब वक्‍त आ गया है कि अगले पांच वर्षों के लिए हम पीएम मोदी (PM Modi) को विजयी बनाएं ताकि देश में और अधिक तरक्‍की हो सके।

भाजपा में सभी का विश्‍वास-सांसद कार्तिकेय शर्मा

सांसद कार्तिकेय शर्मा (MP Kartikeya Sharma) ने प्रेस वार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आज पूरा देश खड़ा है। वे प्रचंड बहुमत से तीसरी बार देश का नेतत्‍व करेंगे। पीएम मोदी ने जन कल्‍याण की हर वर्ग के लिए योजनाएं चलाई और इसका लाभ हर वर्ग के लोगों को मिल रहा है। उन्‍होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड , पीएम आवास योजना और अन्य कई परियोजनाए का लाभ कतार में खड़े आखिरी व्यक्ति तक लाभ तक पहुंचा है। विकास के लिए पीएम मोदी का साथ देंगे ताकि देश और प्रदेश का और विकास हो। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता के कारण ही आज पूरे विश्‍व में भारत को सम्‍मान मिला है। उनके दृष्टिकोण से देश को आज ये मुकाम हासिल हुआ है। हम हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें जीतेंगे और पीएम मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएंगे। सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि इन चुनावों में सबसे बड़ा मुददा विकास है जो केंद्र की प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में और प्रदेश की साढ़े 9 साल से ज्‍यादा की सरकार ने देशहित में किया है। यही कारण है कि आज मोदी की गारंटी के साथ जनता की गारंटी है।

मैंने भी राज्‍यसभा के चुनाव में कांग्रेस के विधायकों से अपनी बात रखने का प्रयास किया था पर में नहीं रख पाया। क्योंकि कांग्रेस अपने सभी विधायकों को लेकर रायपुर चली गई थी। उस समय मैंने मीडिया के माध्यम से अपील की थी और ये उसी का परिणाम है कि किसी विधायक का हृदय परिवर्तन हुआ और मेरे पक्ष में वोट किया। सांसद ने कहा कि हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटों पर कमल खिलेगा और देश मे फिर मोदी सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी।