विजय वर्मा ने मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन के बाद मीडिया की कवरेज को लेकर जताया गुस्सा

पिता अनिल मेहता के निधन के बाद मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार गहरे शोक में हैं। इस कठिन समय में, इंडस्ट्री के कई मशहूर लोग अभिनेत्री के घर जाकर उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसी बीच, मीडिया का रवैया ऐसा रहा है जिसे लेकर विजय वर्मा ने अपनी आपत्ति जताई है।

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का बुधवार को निधन हो गया। कल गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। कथित तौर पर मलाइका के पिता ने आत्महत्या की। अनिल मेहता के निधन की सूचना पाते ही उनके घर के बाहर पैपराजी और मीडिया वालों की भीड़ लग गई। हर कोई मलाइका के पिता की आकस्मिक मौत से हैरान नजर आया और इसका कारण पता लगाने की कोशिश में जुटा रहा। मीडिया के बर्ताब पर एक्टर वरुण धवन ने गुस्सा जाहिर किया था। उनके बाद अब विजय वर्मा भी मीडिया पर भड़कते दिखे हैं।