विभाजन विभीषिका स्मृति समारोह में की शिरकत, तिरंगा यात्रा में होंगे शामिल

कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस समारोह में शिरकत की है। इसके बाद सीएम दोपहर तीन बजे पुलिस लाइन से तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा पुलिस लाइन से चलकर द्रोणाचार्य स्टेडियम तक जाएगी।

इस यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री नायब सिंह शिरकत करेंगे, जबकि इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा करेंगे। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने यह जानकारी दी।