शिमला में मेधावी छात्र सम्मान समारोह, सीएम सुक्खू ने होनहारों को किया सम्मानित

मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2024 मंगलवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ में आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने समारोह में होनहारों को सम्मानित किया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि 6 हजार से अधिक प्री-प्राइमरी स्कूलों को शुरू किया जा रहा है। करीब 800 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्कूलों की अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने मेधावियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला समूह को बधाई दी। कहा कि दो दशक से अधिक समय से अमर उजाला यह कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जो बड़ी बात है। कार्यक्रम के विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित शर्मा ने मेधावियों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि पहले जहां प्रदेश में 200 स्कूल थे और आज 16 हजार स्कूल हैं। करीब 10 हजार प्राइमरी स्कूल हैं। शिक्षकों के सात हजार पद भरे जा रहे हैं। कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिली है। कहा कि बिना शिक्षक व एक शिक्षक के सहारे चल रहे अधिक विद्याथी संख्या वाले स्कूलों में वैचवाइज भर्ती किए जा रहे टीजीटी शिक्षकों को भेजा जाएगा। प्रिंसिपलों व सहायक प्रोफेसरों के पद भरे गए हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कार्यक्रम के प्रायोजक आईईसी विश्वविद्यालय बद्दी, माशवी आईआईटी मेडिकल शिमला, अरनी विश्वविद्यालय काठगढ़ कांगड़ा और सिरड़ा ग्रुफ ऑफ इंस्टीट्यूशंन सुंदरनगर मंडी को भी सम्मानित किया। अमर उजाला समूह के सलाहकार संपादक उदय कुमार सिन्हा की ओर से मुख्य अतिथि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू, विशेष अतिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 12वीं कक्षा के टॉपरों को सम्मानित किया। पहले कला संकाय के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। इसके बाद साइंस संकाय के टॉपरों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे।

Advertisement