श्रीनगर निगम का कार्यकाल हुआ समाप्त और जम्मू का भी इस दिन हो रहा खत्म

आपकी जानकारीद के लिए बता देंं श्रीनगर नगर निगम का कार्यकाल आधिकारिक तौर पर रविवार पांच नवंबर को समाप्त हो गया। अब निगम आयुक्त के पास नगर निगम की कमान होगी। जम्मू नगर निगम का कार्यकाल अगले सप्ताह 14 नवंबर को समाप्त हो जाएगा। अन्य शहरी निकायों का कार्यकाल भी नवंबर माह में समाप्त हो रहा है। शहरी निकायों के परिसीमन के कारण यह चुनाव फिलहाल टल गए हैं।
इसके साथ ही इनके अलावा प्रशासन ने पंचायतों के परिसीमन की तैयारी कर ली है। पंचायतों का कार्यकाल दिसंबर माह में समाप्त हो जाएगा। अनुमान है कि यह चुनाव अब अगले माह गर्मियों में हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि यही नहीं, परिसीमन के लिए प्रशासन नगर निगम अधिनियम (म्युनिसिपल एक्ट) में संशोधन की भी तैयारी है। श्रीनगर नगर निगम का कार्यकाल रविवार पांच नवंबर को समाप्त हो गया व जम्मू नगर निगम का 14 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
2018 में निकाय के साथ हुए थे पंचायत चुनाव
इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों के पास निकायों की कमान चली जाएगी और श्रीनगर नगर निगम की वर्तमान बाडी का अस्तित्व समाप्त हो गया। प्रदेश में ब्लाक विकास परिषदों (बीडीसी) का कार्यकाल अगले वर्ष अक्टूबर व जिला विकास परिषदों (डीडीसी) का कार्यकाल जनवरी, 2026 में समाप्त हो रहा है।