संगरांद मूवी के सितारों ने डीबीयू में स्टूडेंट्स का मनोरंजन किया

संगरांद मूवी के सितारों ने डीबीयू में स्टूडेंट्स का मनोरंजन किय

चंडीगढ़/ मंडी गोबिंदगढ़ 19 मार्च 2024

देश भगत यूनिवर्सिटी में आज पंजाबी मूवी संगरांद की स्टारकास्ट ने विजिट की। मूवी के हीरो गैवी चाहल, हिरोइन शरण कौर और प्रोड्यूसर पहुंचे। इस फिल्म को इंद्र द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है और रीथू सिंह चीमा, वीपी सिंह द्वारा निर्मित किया गया है। गैवी चाहल और शरण कौर ने संगरांद के गीतों पर डांस करके स्टूडेंट्स का मनोरंजन किया। इसके अलावा उन्होंने फिल्म के डायलॉग और गीत भी सुनाए।

इस मौके पर देश भगत यूनिवर्सिटी की ओर से चांसलर डा. जोरा सिंह और प्रो-चांसलर डा. तजिंदर कौर, देश भगत रेडियो की स्टेशन डायरेक्टर संघमित्रा ने मूवी टीम को ट्रॉफी, शॉल और फुलकारी भेंटकर सम्मानित किया। डीबीयू की मीडिया निदेशक डा. सुरजीत कौर पथेजा और चंदन स्वप्निल ने मूवी की टीम को पौधे भेंटकर औपचारिक स्वागत किया। डा. नवनीत कौर ने बाखूबी मंच संचालन किया।

फिल्म का संगीत निक धामु, मनी औजला, और ईएम सिंह द्वारा रचा गया है। प्रसिद्ध गीतकार वीत बलजीत और विंदर नाथूमजरा ने दिल को छू लेने वाले गीत लिखे हैं। राहत फतह अली खान, प्रभ गिल, नछत्तर गिल, सुरजीत खान, और अर्श सुहेल की आवाज दर्शकों को मोहित करेगी। यह पारिवारिक संगीत प्रधान फिल्म है। बता दें कि 22 मार्च को यह फिल्म रिलीज हो रही है।