‘यह ढाई किलो के हाथ की ताकत पूरा नॉर्थ देख चुका है, अब साउथ देखेगा…’ बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल (Sunny Deol) अब अपने ढाई किलो के हाथ की ताकत का दम दिखाने आ रहे हैं, वो भी पूरे देश में। सनी की 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म जाट रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से 15 दिन पहले ही मेकर्स ने जाट का ट्रेलर जारी कर दिया है।
सनी देओल दो साल बाद फिर से बड़े पर्दे पर अपने एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 24 मार्च को जैसे ही मेकर्स ने जाट का ट्रेलर रिलीज किया, यह सोशल मीडिया पर छा गया। गदर में उन्होंने हैंडपंप उखाड़ा था और अब जाट के ट्रेलर में उन्हें पंखा उखाड़ते हुए देखा गया। 2 मिनट 52 सेकंड्स के ट्रेलर के एक-एक सीन में सनी का एक्शन है। यहां देखिए जाट के ट्रेलर पर लोगों के रिएक्शंस..