भारत सरकार के 5 बड़े प्रोजेक्टस, जो बदल देंगे भारत की तस्वीर

भारत सरकार के 5 बड़े प्रोजेक्टस
भारत सरकार के 5 बड़े प्रोजेक्टस

भारत सरकार ने पिछले नौ सालों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने के लिए कड़े प्रयास किए हैं। देश भर में तेजी से हाइवे, एक्सप्रेसवे, ब्रिज, और रेलवे परियोजनाओं के विकास में जुटे हैं। यह सभी परियोजनाएं देश के समृद्धि और विकास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

यहां हम आपको पांच महत्वपूर्ण परियोजनाओं के बारे में बता रहे हैं जिन पर केंद्र सरकार तत्परता से काम कर रही है:

5 महत्तवपूर्ण परियोजनाएं

  1. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से जोड़ने के लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे 1380 किलोमीटर लंबा होगा और देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे बनेगा। वहीं जनवरी 2024 तक इस परियोजना के पूरे होने की उम्मीद है।

  2. चिनाब रेलवे ब्रिज: चिनाब रेलवे ब्रिज जम्मू कश्मीर में बन रहा है और यह उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट का हिस्सा है। इस 1.3 किलोमीटर लंबे रेलवे ब्रिज के खुलने के बाद कश्मीर पूरे भारत से जुड़ जाएगा। चिनाब रेलवे ब्रिज का निर्माण इंडिया, वीएसएल इंडिया, और साउथ कोरिया की अल्ट्रा कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग कंपनी के ज्वाइंट वेंचर द्वारा किया जा रहा है। इसका खुलने की संभावना 2023 तक है।

  3. मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक देश में समुद्र पर बना जा रहा है और यह अब तक का सबसे बड़ा पुल होगा। यह मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा और साउथ मुंबई से नवी मुंबई तक की यात्रा का समय लगभग 20 मिनट कम करेगा। इस पुल का निर्माण इस साल के अंत तक संभव है।

  4. कोच्चि वाटर मेट्रो: कोच्चि वाटर मेट्रो एक फेरी ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट है जो कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड द्वारा लॉन्च किया गया है। यह 76 किलोमीटर क्षेत्र में फैले 10 द्वीपों को जोड़ेगा। कोच्चि वाटर मेट्रो के पहले चरण का उद्घाटन अप्रैल में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किया गया था।

  5. अंतर्देशीय जल परिवहन: मोदी सरकार का ध्यान देश में रिवर सिस्टम के माध्यम से जल परिवहन को बढ़ाने पर है। इसका उद्देश्य देश में ढुलाई लागत को कम करना भी है। सरकार ने 111 नेशनल वाटरवे बनाने की योजना बनाई है, जिसमें अर्ध गंगा प्रोजेक्ट के तहत कई घाटों को यात्रियों और माल ढुलाई के लिए विकसित किया जाना है।

  6. ये भी पढ़ें पाकिस्तानी सेना और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर और 2 जवान की मौत