दोस्ती से दरिंदे तक, साहिल से जुड़े 3 बड़े खुलासे

साहिल से जुड़े 3 खुलासे
साहिल से जुड़े खुलासे

दिल्ली में जिस तरह से 16 साल की साक्षी की निर्मम हत्या कर दी गई उससे पूरा देश दहल उठा है। हर किसी की जुबान पर सिर्फ एक ही बात है कि आरोपी साहिल को सख्त से सख्त सजा दी जाए। इस बीच साक्षी केस में साहिल से जुड़े खुलासे हुए है पुलिस आरोपी साहिल से लगातार पूछताछ कर रही है। लेकिन साहिल पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है। मामले की जांच कर रहे अधिकारियों का कहना है कि आरोपी शातिर है और बार-बार बयान बदल रहा है।

साहिल से जुड़े खुलासे

1. करीब आने की कोशिश पर फोन पर धमकाने लगी साक्षी

आरोपी ने बताया कि उसकी साक्षी से दूरियां बढ़ती जा रही थीं। वह उसके करीब आने की कोशिश कर रहा था, लेकिन साक्षी उसे फोन पर धमकाने लगी थी। उसके बाद उसने साक्षी को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। घटना से पहले उसने शराब पी। पुलिस को आरोपी ने बताया कि साक्षी की उसने उसी जगह पर हत्या की, जहां झबरू ने उसे धमकी दी थी। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि मामले से जुड़े सभी साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।

2. झबरू कर सकता था मेरी हत्या-साहिल

आरोपी ने यह भी खुलासा किया था कि इलाके में रहने वाला दबंग युवक अजय उर्फ झबरू ने उसे साक्षी से दूर रहने की धमकी दी थी। उसे आशंका थी कि झबरू उसकी हत्या कर सकता है। इस आशंका को देखते हुए उसने साक्षी को ही रास्ते से हटाने की साजिश रची।

3. पूर्व प्रेमी की री-एंट्री

साक्षी की हत्या का एक कारण उसकी जिंदगी में पूर्व प्रेमी की वापसी भी बताया जा रहा है। साक्षी की तरफ से बातचीत बंद करने और पुराने दोस्त से नजदीकी बढ़ाने पर साहिल नाराज चल रहा था। उसने कई बार साक्षी का पीछा किया था। अब तक की पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि साक्षी उसे दरकिनार कर दूसरे लड़के से बातचीत करने लगी थी। जिस युवक से साक्षी बातचीत कर रही थी, उससे साक्षी की पहले से दोस्ती थी

बता दें कि दिल्ली के शाहबाद डेयरी में बीते रविवार साहिल नाम के एक शख्स ने बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए 16 साल की साक्षी का बीच रास्ते में हत्या कर दी थी। हतयारे साहिल ने साक्षी पर 34 बार चाकू से वार किया।बेहोश होकर जब साक्षी जमीन पर गिर गई तब हत्यारे ने लड़की का सिर कुचल डाला। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसने भी वीडियो देखा उसका दिल दहल गया। फिलहाल इस केस में साहिल से जुड़े खुलासे हुए हैं जिसके बाद पुलिस और भी सतर्क नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने लिया 10 दिन के रिमांड पर