हरियाणा की सोनीपत सीट पर कांटे की टक्कर जानें कितने वोटों से कौन आगे

देश में लोकसभा चुनाव के नतीजे को देखते हुए हरियाणा के नतीजे भी काफी दिलचस्प दिख रहे हैं।आज 18वीं लोकसभा का चुनाव रिजल्ट आ जाएगा और ऐसे में पता चल जाएगा कि अबकी बार देश में किसकी सरकार। बता दें सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। बात अगर करें हरियाणा की सोनीपत लोकसभा सीट की तो यहां पर चुनाव के छठे चरण में मतदान हुआ था। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र के 17 लाख 77 हजार आठ मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग कर किया। भाजपा से मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) तो कांग्रेस से सतपाल ब्रहमचारी (Satpal Brahamchari) मैदान में हैं।

 

राजधानी दिल्ली से सटी इस सीट पर सोनीपत में प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम बड़े नेता रैली कर चुके हैं, जिसके कारण यह सीट काफी हॉट मानी जा रही है। सोनीपत लोकसभा सीट के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में 70.72 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

सोनीपत लोकसभा क्षेत्र में सोनीपत जिले के गोहाना, गन्नौर, बरोदा, राई, सोनीपत, खरखौदा और जींद जिले के सफीदों, जींद, जुलाना विधानसभा क्षेत्र आते हैं। परिसीमन के बाद 2014 में हुए लोकसभा चुनाव ((Haryana lok sabha chunav Result 2024 Hindi News) में जींद को पहली बार सोनीपत संसदीय क्षेत्र में शामिल किया गया। इससे पहले यह हिसार लोकसभा क्षेत्र में शामिल था।

सोनीपत संसदीय क्षेत्र में कुल 9 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 6 सोनीपत जिले के हैं। इस कारण सोनीपत का दबदबा होने से सभी पार्टियां सोनीपत जिले से ही अपना प्रत्याशी चुनती हैं। सोनीपत की सीटों पर कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा का दबदबा है।

सोनीपत शहर को जानें

सोनीपत (Sonipat News) की खास बातें सोनीपत हरियाणा के 10 लोकसकभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। दिल्ली 40 किमी दूर स्थित इस नगर की स्थापना लगभग 1500 ई.पू. में आरंभिक आर्यों ने की थी। शहर में ‘अब्दुल्ल नसीरुद्दीन की मस्जिद’ 1272 में निर्मित, ‘ख़्वाजा खिज्र का मकबरा 1522 या 1525 ईसवी में निर्मित’ और पुराने किले के अवशेष हैं।