हरियाणा के गैंगस्टर का गुर्गा अमेरिका में गिरफ्तार, पुलिस ने कही ये बात

हरियाणा के गैंगस्टर हिमांशु भाऊ गैंग का गुर्गे को अमेरिका में सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। एजेंसियों ने गिरफ्तार किया गुर्गे की साहिल के रूप में पहचान हुई है। जानकारी के अनुसार, साहिल रोहतक के रिटौली के रहने वाले है, लेकिन अभी तक रोहतक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। पुलिस पीआरओ सन्नी ने इस जानकारी की पुष्टि करने से मना किया है।

कई मामलों में चल रहा था वांछित

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों से मिली जानकारी के मुताबिक साहिल के खिलाफ इंटरपोल से रेड कार्नर नोटिस भी जारी हुआ था। इसके साथ ही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हाल में साहिल पर इनाम भी रखा था। आरोपित विदेश में हिमांशु भाऊ के साथ वसूली रैकेट चलाने वाला और कई मामलों में हरियाणा पुलिस द्वारा वांछित है।

इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस जारी

अधिकारी ने बताया कि भाऊ और साहिल पर हरियाणा में वसूली और धमकी के कई मामले में दर्ज हैं। साहिल ने भारत से भागने के लिए फर्जी पहचान व पते वाले पासपोर्ट का उपयोग किया था। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कार्नर नोटिस भी जारी हो चुका है। पहचान सुनिश्चित होने के बाद सीबीआई उसे भारत लाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों से समन्वय करेगी। हालांकि उसे भारत ले जाने की प्रक्रिया अमेरिकी कोर्ट के आदेश के बाद ही संभव है।