हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के लिए कहीं यह बात

पंजाब में लोकसभा चुनाव का प्रचार आज शाम को थम जाएगा। प्रचार के अंतिम दिन बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख किया। हरियाणा के सीएम नायब सैनी गुरुवार को पठानकोट के हलका भोआ में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप भी लगाए। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है कि आप देश में भ्रष्टाचार के लिए वोट मांगती है और देश को तोड़ने वाली ताकतों के साथ बैठ कर चाय पानी पीते हैं। सैनी ने कहा कि यह लोग देश और प्रदेश को लूटने के लिए आते हैं ना कि लोगों की सुरक्षा के लिए।