हरियाणा में पहली जीत घोषित, कुमारी सैजला 2 लाख 68 हजार 497 वोट से जीतीं

हरियाणा की 10 लोकसभा व एक उपचुनाव सीट के लिए डाले गए मतों की गिनती के लिए कुल 91 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों में मंगलवार सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की हई।  इलेक्शन कमीशन ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। हरियाणा में पहली जीत घोषित हो गई है। कुमारी सैजला 2 लाख 68 हजार 497 वोट से जीतीं हैं।

कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल 30900 वोट से आगे चल रहे हैं। 523491 वोट नवीन जिंदल को तो 492591 वोट आप के सुशील गुप्ता को मिले हैं।

16वें राउंड के बाद 

  • मोहनलाल बड़ौली (भाजपा) : 524987
  • सतपाल ब्रह्मचारी (कांग्रेस) : 545698
  • अनूप सिंह दहिया (इनेलो) :  11380
  • भूपेंद्र सिंह मलिक (जेजेपी) : 7711
  • उमेश कुमार         (बसपा) : 12742

16वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी 20711 से आगे