हाई- प्रोफाइल सीटें, इन दिग्गजों की सीट पर सबकी निगाहें

लोकसभा की छठे चरण का मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। छठे चरण में तीन पूर्व मुख्यमंत्री और तीन केंद्रीय मंत्री समेत कुल 889 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, गुड़गांव लोकसभा सीट से अभिनेता राज बब्बर और उत्तर पूर्व दिल्ली सीट से मनोज तिवारी चुनाव मैदान में हैं। आज 58 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है।

– करनाल लोकसभा सीट

हरियाणा की करनाल लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ दिव्यांशु बुद्धिराजा को उतारा है। जननायक जनता पार्टी से देवेंद्र कादियान और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) से मराठा वीरेंद्र वर्मा अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। यहां नौ निर्दलीय समेत कुल 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट

जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ नेशनल पैंथर्स पार्टी (भीम) ने अर्शीद अहमद लोन को टिकट दिया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस से मियां अल्ताफ अहमद चुनाव लड़ रहे हैं। यहां 10 निर्दलीय समेत कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं।

2- डुमरियागंज लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की डुमरियागंज लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर पूर्व सीएम जगदंबिका पाल पांचवीं बार चुनाव मैदान में हैं। बसपा ने नदीम और सपा ने भीष्म शंकर उर्फ कुशल तिवारी को उतारा है। एक निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

4- गुड़गांव लोकसभा सीट

हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह चौथी बार मैदान में हैं। यहां कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता राज बब्बर को टिकट दिया है। जजपा की टिकट पर राहुल फाजिलपुरिया चुनाव लड़ रहे हैं। इनेलो ने सौराब खान पर भरोसा जताया है। नौ निर्दलीय समेत कुल 23 प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

5- फरीदाबाद लोकसभा सीट

हरियाणा की फरीदाबाद लोकसभा सीट पर सात निर्दलीय समेत कुल 24 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा की टिकट पर केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर चुनाव मैदान में हैं। कांग्रेस ने उनके खिलाफ महेंद्र प्रताप सिंह और जजपा ने नलिन हुड्डा को टिकट दिया है।

– संबलपुर लोकसभा सीट

ओडिशा की संबलपुर लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस ने नागेंद्र कुमार प्रधान और बीजू जनता दल ने प्रणब प्रकाश दास को उतारा है। चार निर्दलीय समेत कुल 14 प्रत्याशी मैदान में हैं।

– पुरी लोकसभा सीट

ओडिशा की पुरी लोकसभा सीट से भाजपा नेता संबित पात्रा चुनाव मैदान में हैं। बीजू जनता दल ने अरूप मोहन पटनायक को टिकट दिया है। कांग्रेस से जयनारायण पटनायक मैदान में हैं। पिछला चुनाव संबित पात्रा यहां से हार गए थे। इस बार दो निर्दलीय समेत कुल सात प्रत्याशी मुकाबले में हैं।

8- सुल्तानपुर लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट से मेनका गांधी चुनाव मैदान में हैं। मेनका गांधी आठ बार लोकसभा का चुनाव जीत चुकी हैं। उनके खिलाफ बसपा ने उदराज वर्मा को उतारा है। समाजवादी पार्टी ने रामभुआल निषाद को टिकट दिया है। निर्दलीय समेत कुल नौ प्रत्याशी चुनावी मुकाबले में हैं।

9- आजमगढ़ लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश की आजमगढ़ लोकसभा सीट से भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ भाजपा की टिकट पर चुनावी रण में उतरे हैं। सपा से अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव चुनाव लड़ रहे हैं। निरहुआ ने पिछला चुनाव धर्मेंद्र यादव को हराया था। बसपा ने मशहूद सबीहा अंसारी को टिकट दिया है।