12 राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानिए आपके राज्य में कब होगी मानसून की एंट्री

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में लोग लू के थपेड़े और चिलचिलाती गर्मी (Heat Wave in Delhi) से परेशान हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 16 जून तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और झारखंड के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की आशंका जताई है।

दिल्ली में 18 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, देश के कई राज्यों में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने दस्तक दे दी है। आइए जानें कि किन राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है और उत्तर भारत समेत अन्य राज्यों में कब तक मानसून के बादल पहुंचेंगे।

केरल और पूर्वोत्तर क्षेत्र में मानसून ने 30 मई को दस्तक दी थी। केरल के कोट्टायम जिले के कई हिस्सों में मानसून की पहली बारिश दर्ज की गई है। पिछले 10 वर्षों के दौरान यह चौथी बार है, जब मानसून अपने पूर्वानुमान से पहले आया है। इसके बाद महाराष्ट्र में भी मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी। रविवार को मुंबई में जमकर बारिश हुई।

महाराष्ट्र के बाद 11 जून को गुजरात में मानसून का आगमन हुआ। दक्षिण गुजरात में नवसारी और वलसाड में मानसून की पहली बारिश हुई। अगले पांच दिनों तक राज्य के दक्षिणी हिस्सों बारिश का अनुमान है। गुजरात में भी समय से पहले मानसून की एंट्री हुई है। हालांकि, मानसून को पूरे राज्य तक पहुंचने में एक हफ्ते का समय लग सकता है।

मध्य प्रदेश में कब पहुंचेगा मानसून?

मध्य प्रदेश के लोगों को मानसून के लिए कम से कम एक हफ्ते का इंतजार करना होगा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि 20 जून तक मानसून राज्य में दस्तक दे सकता है। वहीं, 25 जून तक मानसून पूरे राज्य को कवर कर सकता है। ‘