15 साल बाद फिर आएंगे साथ! BJP-BJD के बीच गठबंधन तय

क्या लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन करने जा रही है? पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारों में यह सवाल घूम रहा है।

तो 15 साल बाद एक बार फिर दोनों दल मिलाएंगे हाथ?

बीजेडी उपाध्यक्ष और विधायक देबी प्रसाद मिश्रा ने तो बीजेपी के साथ संभावित गठबंधन की बात भी कही है। पीएम मोदी ने हाल ही में अपने ओडिशा दौरे के दौरान कुछ ऐसे संकेत दिए जिससे यह लगने लगा है कि 15 साल बाद एक बार फिर दोनों दल हाथ मिलाने वाले हैं। दरअसल, ओडिशा में पीएम मोदी ने नवीन पटनायक सरकार के खिलाफ कुछ नहीं कहा वहीं, पीएम ने कई मौकों पर नवीन पटनायक की प्रशंसा भी की।

गौरतलब है कि अभी तक गठबंधन की कोई औपचारिक एलान नहीं हुई है। सवाल, यह भी है कि अगर दोनों दलों के बीच गठबंधन हो जाती है तो सीट शेयरिंग को लेकर राज्य में क्या समीकरण होगी। क्या कहीं सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों की बीच पेंच तो नहीं फंस जाएगा।

लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने 14 सीटें की मांग की

ओडिशा में 21 लोकसभा सीटें हैं। वर्तमान में  बीजद के पास 12, भाजपा के पास आठ और कांग्रेस के खाते में एक सीट है।  गठबंधन की स्थिति में भाजपा पांच-छह सीटें ज्यादा चाहेगी और बदले में विधानसभा में कुछ ज्यादा सीटें दे सकती है। बताते हैं कि फिलहाल भाजपा लोकसभा की 14 सीटें चाहती है और बीजद को सात सीटें देना चाहती है।

वि