19 जुलाई को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद को देंगे विकास परियोजनाओं की सौगात

चण्डीगढ़, 17 जुलाई –– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 19 जुलाई को जिला जींद के जुलाना उपमंडल में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे और नंदगढ में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता भी मुख्य रूप से शिरकत करेंगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के जन्मदिन पर उनके पैतृक गांव नंदगढ में एक जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी श्रीमती रेखा गुप्ता को हरियाणवी परंपरा के अनुरूप कोथली भी भेंट करेंगे।