भिवंडी में दो मंजिली इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत और 5 घायल

भिवंडी में दो मंजिली इमारत गिरी
भिवंडी में दो मंजिली इमारत गिरी

महाराष्ट्र के भिवंडी में एक दो मंजिली इमारत गिरने से 1 बच्चा सहित 2 लोगों की मौत हो गई है, और 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसे की जानकारी तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी गई, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इमारत के गिरने के पीछे की वजह और अन्य जानकारी जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना भिवंडी निजामपुर शहर महानगरपालिका के इलाके में दरगाह रोड पर हुई है, जहां मकान नंबर 441 बीती रात लगभग 12 बजे गिर गया। इससे परिवार के 7 लोग मलबे में दब गए। मौके पर मौत होने के बाद तुरंत भिवंडी फायर ब्रिगेड और महानगरपालिका थाने के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन की शुरुआत की। इमारत के गिरने के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।

ये भी पढें: ओडिशा में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, अन्य घायल