25 किमी में 1500 CCTV और सर्विलांस फेल, अंतत

बरेली के शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी कुलदीप गंगवार नवाबगंज इलाके का रहने वाला है। उसने छह महिलाओं की हत्या की बात कबूल की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि सौतेली मां के सितम और पत्नी के दूसरे व्यक्ति से शादी करने के बाद कुलदीप महिलाओं से नफरत करने लगा था। इसी वजह से वह वारदातें कर रहा था। बरेली के शाही क्षेत्र में एक के बाद एक महिलाओं की हत्या का शासन ने संज्ञान लिया तो पुलिस ने तकनीक के प्रयोग में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके लिए खर्च भी खूब किया, पर आरोपी न तो मोबाइल फोन का प्रयोग करता था, न ही सड़क मार्ग से निकलता था। ऐसे में उसे खालिस पुलिसिंग से ही पकड़ा जा सका। सटीक मुखबिरी ने ही खुलासे की डगर आसान की। उम्मीद है कि अब शाही और शीशगढ़ थाना क्षेत्र में फैली दहशत पर लगाम लग जाएगी

इनमें से 600 कैमरे तो एक खास दायरे में उन स्थानों पर लगाए गए, जहां से आवाजाही ज्यादा रहती है। आसपास के मोबाइल टावरों के रेंज में आने वाले 1.5 लाख मोबाइल नंबरों का डाटा निकाला। आरोपी कुलदीप न तो किसी वाहन का इस्तेमाल करता था, न ही सीधे सड़क पर जाता था। वह सुबह अपनी बहन या रिश्तेदार के घर से पैदल खेतों व पगडंडियों के रास्ते निकलता था। खेतों के बाहर महिलाओं की चप्पल आदि देखकर यह अंदाजा लगाता था कि महिला अकेली है या कोई और भी साथ है। वह मोबाइल फोन भी नहीं रखता था।