असम में बाढ़ के कारण छह जिलों में 27 हजार लोग प्रभावित, 18,400 से अधिक जानवर भी प्रभावित

असम में बाढ़ के कारण छह जिलों में 27 हजार लोग प्रभावित
असम में बाढ़ के कारण छह जिलों में 27 हजार लोग प्रभावित

असम राज्य में एक बार फिर से बाढ़ के कारण स्थिति खराब हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार, बाढ़ के कारण छह जिलों में लगभग 27,000 लोग प्रभावित हो गए हैं। इन जिलों में हालात असामान्य हो गए हैं।

इस स्थिति मे धेमाजी जिले में 19,163 लोग बाढ़ से जुझ रहे हैं, जबकि डिब्रूगढ़ जिले में 5,666 लोग प्रभावित हुए हैं। धेमाजी, जोरहाट, गोलाघाट, डिब्रूगढ़, दरांग और शिवसागर जिलों के 18 राजस्व मंडलों में 175 गांव शामिल हैं जो बाढ़ से प्रभावित है।

बाढ़ के पानी से धेमाजी जिले में 396.27 हेक्टेयर खेत-खलिहान जलमग्न हो गए हैं। इसके साथ ही, बाढ़ प्रभावित छह जिलों में 2047.47 हेक्टेयर के आसपास फसल क्षेत्र में पानी भर गया है।

ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर अभी भी जोरहाट जिले के नेमाटीघाट में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जबकि दिखौ नदी शिवसागर में और धनसिरी नदी गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ में खतरा ज्यादा बना हुआ है।

बाढ़ के कारण 18,400 से अधिक घरेलू जानवरों को भी प्रभावित किया गया है। पिछले 24 घंटों में धेमाजी जिले में दो सड़कें और एक पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

ये भी पढें: पीएम मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर, संत रविदास स्मारक स्थल का करेंगे शिलान्यास