रेल रोको’ आंदोलन का आज तीसरा दिन, 27 ट्रेनें रद्द, देखें ट्रेनों के नाम

रेल रोको' आंदोलन के कारण 27 ट्रेनें रद्द
रेल रोको' आंदोलन के कारण 27 ट्रेनें रद्द

पंजाब में किसानों के द्वारा चलाए जा रहे ‘रेल रोको’ आंदोलन का आज तीसरा दिन है, और इसके परिणामस्वरूप रेल सेवा पूरे प्रदेश में बुरी तरह से प्रभावित हुई है। किसानों ने कई जगहों पर रेलवे लाइन पर धरना प्रदर्शन किया है. आंदोलन के कारण दिल्ली से निकलकर हरियाणा-पंजाब के रास्ते सफर करने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। आज भी 27 ट्रेनें रद्द रहेंगी, और इसके कारण कुल 263 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।

आज ये ट्रेनें रद्द रहेंगी

ट्रेन नंबरमार्ग
14735श्रीगंगानगर-अंबाला
14736अंबाला-श्रीगंगानगर
14525अंबाला-श्रीगंगानगर
14526श्रीगंगानगर-अंबाला
14712श्रीगंगानगर-ऋषिकेश
12481दिल्ली-श्रीगंगानगर
04572धूरी-सिरसा
04574लुधियाना-भिवानी
04745चूरू-लुधियाना
04743हिसार-लुधियाना
04573सिरसा-लुधियाना
04575हिसार-लुधियाना
04571भिवानी-धूरी
14653हिसार-अमृतसर
14654अमृतसर-हिसार
04576लुधियाना-हिसार
04744लुधियाना-चूरू
04746लुधियाना-हिसार
13151कोलकाता-जम्मू तवी
12379सियालदाह-अमृतसर
13005हावड़ा-अमृतसर
19325इंदौर-अमृतसर
12903मुंबई-अमृतसर
12053हरिद्वार-अमृतसर
14035दिल्ली सराय रोहिल्ला-पठानकोट
14730फाजिल्का-रेवाड़ी
04690जालंधर-अंबाला
12459नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस
12013नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी
14681नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस
12460अमृतसर-नई दिल्ली

 

ये भी पढें: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर अधिकारियों के हुए तबादले, इन जिलों में बदले DM