Haryana: पुलिस ने बताया कि कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में एक ट्रक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गया जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कम से कम आठ लोग घायल हो गये।
Haryana के कुरुक्षेत्र की घटना
शनिवार की रात गांव हबाना में धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में 25 लोग सवार थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी।
राजस्थान कांग्रेस ने राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष नियुक्त करने का प्रस्ताव पारित किया
“लोग महिंद्रा ट्रैक्टर ट्रॉली में शाहबाद में भगवान वाल्मीकि के सत्संग में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर को गांव के लिए आगे का रास्ता पूछने के लिए रोका था कि तभी पीछे से एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हमने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है। और आगे की जांच चल रही है, ”पुलिस उपाधीक्षक रामदत्त नैन ने बताया।
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 8 से 9 लोग घायल बताए जा रहे हैं। 4 पीड़ितों में से दो छोटी लड़कियां थीं।
पीड़ित कुरुक्षेत्र के भैंसी माजरा और सोलू माजरा गांवों के थे।
घायलों को लोक नायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: महारानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने लंदन पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू