48 घंटे का झारखंड बंद, छात्र संघ सरकार की नई नीति के खिलाफ

48 घंटे का झारखंड बंद
48 घंटे का झारखंड बंद

झारखंड राज्य छात्र संघ राज्य सरकार की नई नीति 60-40 फार्मूले पर आधारित नीति का विरोध कर रहे है। सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों ने ट्वीट कर अभियान चलाया हैं। छात्र सड़क पर उतर कर हड़ताल कर रहे है। छात्रों ने झारखंड को 10 और 11 को बंद का ऐलान किया है। आज छात्रों के हड़ताल से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इस 60-40 आधारित नीति का मतलब है कि 60 फीसदी सीटों पर नियुक्तियां झारखंड के आरक्षित वर्ग के छात्रों की होंगी। 40 फीसदी सीटें ओपन टू ऑल की गई है। 40 फीसदी सीटों पर किसी भी राज्य के युवा झारखंड में नौकरी ले सकते हैं। इसी के विरोध में युवा आज सड़कों पर उतर कर विरोध कर रहे और झारखंड बंद का ऐलान किया है.

ये भी पढें: WTC Final 2023: भारत का संघर्ष जारी, ऑस्ट्रेलिया की पकड़ अभी भी मज़बूत