पाताल से निकालकर मारेंगे’, सीएम योगी का इंडी गठबंधन पर हमला

आपकी जानकारी के लिए बता दें की खबर  है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को इंडी गठबंधन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर का सर्वाधिक अपमान किया है। ये लोग सत्ता में आकर देश में तालिबान और शरिया कानून को बढ़ावा देना चाहते हैं।

एससी, एसटी, ओबीसी के आरक्षण को मुसलमानों में बांटना चाहते हैं। आरक्षण में मुस्लिमों की हिस्सेदारी के बंगाल सरकार के निर्णय को कलकत्ता हाई कोर्ट ने गलत बताया है। कांग्रेस ने आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण दे दिया है। बाबा साहेब ने कहा था कि धर्म के आधार पर आरक्षण नहीं होना चाहिए।

54 कंपनियां की थी समाप्त: सीएम योगी

सपा सरकार ने तो उत्तर प्रदेश में पीएसी की 54 कंपनियां समाप्त कर दी थीं। भाजपा आई तो सभी कंपनियों को बहाल किया। अब देश में कहीं भी दंगा होता है तो दंगाइयों की ठुकाई करने के लिए उत्तर प्रदेश पीएसी के जवानों को बुलाया जाता है। जब दंगा शांत हो जाता है तो जनता कहती है, दंगाइयों को ठीक करने के लिए योगी जी थोड़ा बुलडोजर भी भेज देते।

मीरजापुर के बिसहड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए योगी ने कहा, कांग्रेस की सरकार होती थी तो सुबह अखबार में घोटाले और शाम को आतंकी घटनाओं की खबरें पढ़ते थे। आज पटाखा जोर से फट जाए तो पाकिस्तान को सफाई देनी पड़ती है। जो हमें छेड़ेगा, उसे छोड़ेंगे नहीं। पाताल से निकालकर मारेंगे। यह नया हिंदुस्तान है। भारत में 80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन मिल रहा है और पाकिस्तान में लोग भूखे मर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा है कि 70 वर्ष से ऊपर के लोगों को हर साल पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। योगी ने जनता से सवाल किया कि क्या कांग्रेस और सपा के लोग अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराते? आज रामलला विराजमान हो गए।