65 साल के Mukesh Khanna ने शादी न होने पर तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या है वजह

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अभिनेता मुकेश खन्ना एक्टिंग के अलावा अपने बेबाकी अंदाज के लिए भी खूब जाने जाते हैं। एक्टर अकसर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अलग-अलग मुद्दों पर अपनी राय रखते नजर आते हैं।

वहीं मंगलवार को अभिनेता ने एक पोस्ट किया, जो काफी चर्चा में आ गया है। 65 साल के मुकेश खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की है। सालों से उनके चाहने वालों के मन में सवाल आता रहा है कि उन्होंने कभी शादी क्यों नहीं रचाई। ऐसें में आज खुद अभिनेता ने इस बात पर्दा उठाया है। आइए जानें क्यों अभी तक मुकेश खन्ना ने शादी नहीं की।

शादी को लेकर मुकेश खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

भारत के पहले सुपर हीरो कहे जाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना सालों से पर्दे से दूर हैं। उन्होंने आखिरी बार साल 2016 में ‘वारिस’ सीरियल में देखा गया था। एक्टर भले की टीवी पर नजर न आते हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी छाए रहते हैं। आज उन्होंने अपनी शादी न होने की वजह का खुलासा किया है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- क्या एक भीष्म प्रतिज्ञा किसी की शादी रोक सकती है? लोग सोचते हैं कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैं ऐसा नहीं सोचता। मैं मानता हूं शादी दो आत्माओं का मिलन है। शायद वो आत्मा मुझे अभी तक नहीं मिली, शायद मिले। लोग ये भी मानते हैं जितनी अधिक गर्ल फ्रेंड्स आपकी उतने ज़्यादा आप मर्द। मैं ऐसा नहीं मानता। लोग ये भी मानते हैं कि पत्नी को पतिव्रता होना चाहिए। मैं ये मानता हूं पति को भी पतिव्रता होना चाहिए, पर इतना तो तय है मेरी शादी भीष्म प्रतिज्ञा ने नहीं रोकी।

8 सालों तक  शक्तिमान बनकर छाए थे अभिनेता

मुकेश खन्ना का शो शक्तिमान करीब 8 साल तक ऑन-एयर रहा था। साल 2020 में हुए लॉकडाउन में रामायण और महाभारत की तरह शक्तिमान को भी फिर से टीवी पर टेलीकास्ट किया गया था।