713 लाख टन धान की खरीद, एक करोड़ से अधिक किसान लाभान्वित

धान
धान

यी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) : सरकार ने शु्क्रवार को बताया कि खरीफ विपणन सत्र 2022-23 (खरीफ फसल) के लिए अब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर लगभग 713 लाख टन धान की खरीद की गई और इस समय सरकार के पास चावल का पर्याप्त भंडार है।

उपभोक्‍ता कार्य, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार अब तक धान की सरकारी खरीद में से एक करोड़ से अधिक किसानों को 1,46,960 करोड़ रुपये का एमएसपी का भुगतान सीधे किसानों के खाते में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बयान के अनुसार खरीदे गए धान के बदले चावल की आपूर्ति जारी है और एक मार्च तक केंद्रीय पूल को 713 लाख टन धान की खरीद के बदले लगभग 246 लाख टन चावल प्राप्त हुआ था। सरकार ने यह भी कहा है कि इस समय सरकारी भंडारों में देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए केंद्रीय पूल में वर्तमान में चावल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

वर्तमान खरीफ विपणन सत्र 2022-23 की खरीफ फसल के लिए 766 लाख टन धान (चावल के संदर्भ में 514 लाख टन अनाज) की खरीद का अनुमान लगाया गया है। रबी फसल के धान को शामिल करने के साथ, यह उम्मीद की जाती है कि पूरे खरीफ विपणन सत्र 2022-23 के दौरान लगभग 900 लाख टन धान की खरीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर में तीन तस्कर गिरफ्तार,डोडापोस्त बरामद