अफ्रीकी देश केप वर्डे के पास लोगों से खचाखच भरी नाव समुंद्र में समाई, 60 से अधिक लोगों की मौत

अफ्रीकी देश केप वर्डे के पास लोगों से खचाखच भरी नाव समुंद्र में समाई
अफ्रीकी देश केप वर्डे के पास लोगों से खचाखच भरी नाव समुंद्र में समाई

अफ्रीकी देश केप वर्डे के पास एक बड़ा हादसा हो गया है। अल जजीरा ने अंतरराष्ट्रीय ऑर्गेनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) के अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी कि नाव पलटने से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 38 लोग बच गए हैं। आईओएम ने बुधवार को बताया कि यह नाव जुलाई में सेनेगल से प्रविसियों से भरी हुई थी।

एक खबर के अनुसार यह मछली पकड़ने वाली नाव एक महीने पहले सेनेगल से रवाना हुई थी। अल जज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, सेनेगल के विदेश मंत्रालय ने मंगलवार रात को जारी किया कि गिनी-बिसाऊ के एक नागरिक सहित 38 लोगों को नाव से बचाया गया है। तट रक्षकों के अनुसार, जीवित बचे लोगों और मृतकों की कुल संख्या 48 थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मुर्दाघर में 7 शव मिले हैं।

केप वर्डे के स्वास्थ्य मंत्री फिलोमेना गोंकाल्वेस ने बताया कि हमें जीवित लोगों का स्वागत करना चाहिए और मृतकों को सम्मान के साथ दफनाना चाहिए। इस हादसे में एक बड़ी मछली पकड़ने वाली नाव शामिल थी, जिसे पिरोग कहा जाता है, जो 10 जुलाई को 100 से अधिक शरणार्थियों और प्रवासियों के साथ सेनेगल से रवाना हुई थी।

ये भी पढें: पाकिस्तान के कईं चर्चों में तोड़फोड़ करने वाले 100 से अधिक लोग गिरफ्तार