108 बौद्ध भिक्षुओं का दल पदयात्रा कर नालंदा पहुंचा

नालंदा
नालंदा

राजगीर 25 फरवरी (वार्ता): कोरिया गणराज्य के प्रमुख बौद्ध संप्रदाय जोगिए के 108 बौद्ध भिक्षुओं का दल आज कड़ी सुरक्षा के बीच पैदल नालंदा पहुंचा।

नालंदा पहुंचने पर बौद्ध भिक्षुओं का भव्य स्वागत किया गया। पैदल यात्रा के दौरान बौद्ध भिक्षुओं के इस दल ने नालंदा के बौद्ध स्थलों का परिभ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने राजगीर के वेणुवन, गृद्धकुट पर्वत जाकर पूजा अर्चना की।

भारत-कोरिया तीर्थयात्रा के संयोजक मुरलीधर झा ने शनिवार को यहां बताया कि तीर्थयात्री सारनाथ से 349 किलोमीटर पैदल चलकर 17वें दिन राजगीर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि भारत और कोरिया के कूटनीतिक संबंध का 50वां वर्षगांठ है। उसे और बेहतर करने और विश्व शांति के लिए यह यात्रा निकाली गई है।

सांगवेल सोसाइटी के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा के दौरान जिन स्थलों पर जाकर भगवान बुद्ध से प्रार्थना कर रहे हैं वहां भारत और कोरिया के लोगों की समृद्धि एवं स्वास्थ्य की कामना कर रहे हैं। इस पैदल यात्रा में बौद्ध भिक्षु उन सभी स्थलों पर जा रहे हैं, जो भगवान बुद्ध से जुड़ा हुआ है।

यह भी पढ़ें : वैशाली में 296 कार्टन विदेशी शराब बरामद