सिक्किम में बाढ़ के कारण अब तक कुल 14 लोगों की मौत, 102 से अधिक लापता

सिक्किम में बाढ़ के कारण अब तक कुल 14 लोगों की मौत
सिक्किम में बाढ़ के कारण अब तक कुल 14 लोगों की मौत

सिक्किम में हुई भीषण बाढ़ के चलते अब तक कुल 14 लोगों की मौत हो चुकी है और 102 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। तीस्ता बांध में काम कर रहे करीब 14 मजदूर अभी भी सुरंगों में फंसे हैं, और उनकी सुरक्षा के लिए प्रयास जारी है। इस समय राज्य के विभिन्न हिस्सों में 3,000 से अधिक पर्यटक फंसे हुए हैं.

मंगलवार रात में फटा था बादल

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को करीब 10:42 बजे बादल फटे और इसके परिणामस्वरूप झील ने अपना तटबंध तोड़ दिया। तीस्ता नदी की ओर अपना रुख किया। इसके परिणामस्वरूप तीस्ता बेसिन के विभिन्न हिस्सों में जल स्तर बढ़ गया है, विशेष रूप से चुंगथांग में जहां तीस्ता चरण 3 बांध टूट गया था। बांध की सुरंगों में अभी भी करीब 14 मजदूर फंसे हुए हैं और राज्य भर में सामूहिक रूप से 26 लोगों कथित तौर पर घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों में ले जाया गया है।

राज्य सरकार ने बढ़ती आपदा को देखते हुए तीन अतिरिक्त प्लाटून की मांग की है, और केंद्र सरकार ने इसकी मंजूरी दी है। रंगपो और सिंगताम कस्बों में एनडीआरएफ की एक प्लाटून पहले से ही सेवा में है, और एनडीआरएफ की एक आगामी प्लाटून बचाव कार्यों के लिए हवाई मार्ग से चुंगथांग ले जाया जाएगा। सिक्किम में अभी भी 3,000 से अधिक घरेलू और विदेशी पर्यटक फंसे हुए हैं, और हवाई संपर्क के लिए मौसम में सुधार होने पर खाद्य और नागरिक आपूर्ति को चुंगथांग ले जाने का प्लान बनाया जा रहा है।

ये भी पढें: उत्तराखंड आज सुबह महसूस हुए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.2 दर्ज