AAP नेता संजय सिंह ने दूसरी बार ली राज्यसभा सदस्य की शपथ, पत्नी अनीता सिंह ने कही ये बात

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने आज मंगलवार को दूसरी बार राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ग्रहण की है। इस पर उनकी पत्नी ने खुशी जताई है। मालूम हो कि सदस्यता लेने के बाद आप नेता को फिर तिहाड़ जेल वापस जाना पड़ेगा।

संजय सिंह के दूसरी बार राज्यसभा सदस्य बनने पर उनकी पत्नी अनीता सिंह ने प्रतिक्रया देते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होने कहा, “यह हमारे लिए खुशी का दिन है। आखिरकार संजय सिंह शपथ लेंगे। वह निश्चित रूप से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दी गई सभी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगे।

बता दें कि दिल्ली की एक अदालत ने पिछले हफ्ते तिहाड़ जेल के अधिकारियों को आप नेता की शपथ ग्रहण को जाने की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने का आदेश दिया था। संजय सिंह अब समाप्त हो चुकी दिल्ली आबकारी नीति से संबंधित एक मनी लॉन्डिंग मामले में अक्टूबर 2023 से जेल में हैं।