मासूम बालिका से दुराचार के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के सतना जिले की मैहर थाना पुलिस ने एक युवक को मासूम बालिका के साथ दुराचार करने के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के मैहर थाना क्षेत्र में चार वर्षीय एक मासूम बालिका से दुराचार के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है।