– कशिश राजपूत
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किसान महापंचायत को संबोधित किया | प्रियंका गांधी ने यहां सवाल किया कि 2017 से यहां गन्ना का रेट ही नहीं बढ़ा है | पीएम मोदी ने किसानों का बकाया पूरा नहीं किया, लेकिन अपने लिए 16 हजार करोड़ हवाई जहाज खरीद लिए हैं | कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी सरकार जो नए कानून लाई है, उससे उद्योगपति जमाखोरी कर सकते हैं |
6 दिनों के बीच प्रियंका गांधी का यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दूसरा दौरा होगा। बीते 10 फरवरी को प्रियंका गांधी ने सहारनपुर के चिलकाना में महापंचायत में किसानों को संबोधित किया था।
उन्होंने कहा सरकार सरकारी मंडियों को खत्म करने की कोशिश में है | सरकार सब कुछ बेचना चाहती है | उन्होंने कहा इन कानूनों से सिर्फ कुछ लोगों को फायदा होगा | साथ ही प्रियंका ने कहा किसानों को देशद्रोही कहने वाला और उसका मजाक उड़ाने वाला देश भक्त नहीं हो सकता |