फरीदाबाद में हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद आसपास के इलाकों में घुसा पानी

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद जहां दिल्ली और आज पास के लगते इलाकों में यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है तो वही फरीदाबाद में भी यमुना उफान पर है जिसके चलते यमुना के आसपास के इलाकों में यमुना का पानी घुसने लगा है और वहां बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं । इसी यमुना के बढ़ते जल स्तर को लेकर आज फरीदाबाद के जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने दिल्ली के लगते इलाके से लेकर फरीदाबाद के यमुना किनारे के अलग-अलग इलाकों का जायजा लिया और कुछ इलाकों को खाली करने के निर्देश दिए।

यमुना का लगातार जलस्तर बढ़ रहा है इसी बढ़ते जलस्तर को देखते हुए आज जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने यमुना के लगते इलाकों का दौरा किया । इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि यमुना के आसपास निचले इलाके में बनी कॉलोनी और गांव में पानी घुसने लगा है जिसको लेकर आज दिल्ली से लेकर यमुना से लगते फरीदाबाद का जायजा लिया गया है और लोगों को उन इलाकों से मकान खाली करने के निर्देश दिए गए हैं जहां पर यमुना के पानी से नुकसान होने की आशंका है जिला उपायुक्त ने बताया कि यमुना के नजदीक बने बसंतपुर इलाके में पानी घुसने से लोगों को ज्यादा खतरा है इसलिए वहां से मकान खाली करने के लोगों को निर्देश दिए गए हैं और उन्हें सेव जगह पर जाने के लिए कहा गया है।

वहीं उन्होंने बताया कि जिन गांवों में पानी बढ़ रहा है कौन गांव के लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है हालांकि हर गांव में जिला प्रशासन की तरफ से एक सैफ सेंटर बनाया गया है जहां पर ऐसे लोग आकर रुक सकते हैं जिनके घरों में पानी घुसने के बाद नुकसान हुआ है वहां पर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था प्रशासन द्वारा कराई गई है। वही जिला उपायुक्त विक्रम यादव ने बताया कि यमुना के जलस्तर के बढ़ने से ऐसी कॉलोनियों को ज्यादा खतरा है जो अवैध रूप से यमुना किनारे बसाई गई है उनकी लोगों से अपील है कि वह ऐसी जगह मकान ना ले जहां पर उनकी जान का खतरा हो और वह प्रशासन से भी आग्रह करेंगे कि ऐसी अवैध कॉलोनियों को काटने वालों के खिलाफ उचित और सख्त कार्रवाई करें।