रामगढ़ उपचुनाव के मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार आजसू की सुनीता चौधरी आगे

रांची, 02 मार्च (वार्ता) झारखंड के रामगढ़ उपचुनाव के मतगणना के शुरुआती रूझान के अनुसार आजसू की सुनीता चौधरी आगे चल रही है। रामगढ़ में मुख्‍य मुकाबला आजसू पार्टी और कांग्रेस के बीच है। पहले राउंड की मतगणना के बाद आजसू पार्टी की सुनीता चौधरी करीब 58 सौ वोट से आगे चल रही है। डीसी माधवी मिश्रा ने आज बताया कि सुबह 8 बजे से वोटो की गिनती शुरू हुई है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ उपचुनाव में विधानसभा क्षेत्र के कुल 3,35,734 मतदाताओं में 1,15,931 पुरुष मतदाताओं ने एवम् 1,12,221 महिला वोटरों ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल 67.96 प्रतिशत मतदाताओं ने इस उपचुनाव में अपने मतों का प्रयोग किया था।