हरियाणा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद, जानें बंद रखने की वजह

हरियाणा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद
हरियाणा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद

हरियाणा में आज सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रखने की घोषणा की गई है। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह के कारण स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है. हरियाणा शिक्षा विभाग ने इस संबंध में राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में 77वां स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया गया था।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने स्वतंत्रता दिवस पर फतेहाबाद पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। उन्होंने यह बताया कि गुरूग्राम और पंचकूला की तरह अब हिसार में भी म्यूनिसिपल डेवलपमेंट अथॉरिटी बनाई जाएगी। उन्होंने 16 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है।

सीएम खट्टर ने हरियाणा के सीएम के तौर पर 9वीं बार तिरंगा फहराया और उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के 2021 में आह्वान के बाद से हम विभाजन की विभीषिका दिवस मना रहे हैं। उन्होंने विभाजन से जुड़े बड़े फैसलों की चर्चा की, जैसे कि जम्मू-कश्मीर में धारा 370 को निरस्त करने का फैसला और अयोध्या राम मंदिर से जुड़े मुद्दों पर। उन्होंने हरियाणा के योगदान की बात की और बताया कि प्रदेश की सेवा में 10 प्रतिशत की सेवा है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के उपदेश का संदेश दिया और हरियाणा की एकता, सद्भाव, भाईचारा, और प्रेम की महत्वपूर्ण भूमिका का जिक्र किया।

ये भी पढें: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर घटा, 205.15 मीटर नीचे आया