फालसा जूस: गर्मियों में आप फालसा जैसे खाद्य पदार्थों को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
आप सभी फालसा से बना फालसा जूस पी सकते हैं।
दरअसल यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।
अब हम आपको इससे होने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में बताते हैं-
रक्त परिसंचरण में सुधार – फालसे आयरन से भरपूर होता है।
यह खून को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही इसका जूस पीने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
दरअसल, यह हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने का काम करता है।
यह एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर करता है।
ALSO READ: घाव भरने में फायदेमंद है हरसिंगार के पत्ते
मांसपेशियां होती हैं मजबूत – फालसे में कई पोषक तत्व होते हैं।
जी हां, इसमें पोटैशियम और प्रोटीन होता है।
ये दोनों पोषक तत्व हमारी मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
अगर आप इसका नियमित सेवन करेंगे तो आपको फायदा होगा।
शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है- फालसा में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है।
दरअसल, इसमें शरीर को ठंडक पहुंचाने के गुण भी होते हैं।
साथ ही यह जूस शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है।
इसके अलावा यह सनस्ट्रोक से बचाव का काम करता है और इस जूस में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं
जो हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने में मदद करते हैं।
स्वस्थ पाचन तंत्र – फालसे में पोटैशियम प्रचुर मात्रा में होता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
यह दस्त जैसी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।
ALSO READ: अपने घर पर इस आसान तरीके से बना सकते हैं टूटी-फ्रूटी आइसक्रीम
रक्तचाप नियंत्रण– फालसे के रस में औषधीय गुण होते हैं।
यह रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित रखता है।
इसका जूस पीने से लीवर ठीक से काम करता है।
– कशिश राजपूत