अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा का जायजा लिया, अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से

अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से
अमरनाथ यात्रा 1 जुलाई से

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा को लेकर शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक की। जानकारी के अनुसार इस बैठक में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला के अलावा अन्य खुफिया एजेंसी, पुलिस, अर्धसैनिक शामिल रहे।

सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अमित शाह ने अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्हें केंद्रशासित प्रदेश में सुरक्षा की स्थिति की जानकारी दी गई। अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों को शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने का निर्देश दिए। अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 1 जुलाई से लेकर 31 अगस्त तक जारी रहेगी।

ये भी पढें: दिल्ली NCR में हो रही लगातार बारिश, 3 दिनों तक होगी बारिश