अंबानी की पार्टी को खाना की तस्वीरें वायरल, मेहमानों को सर्व की गई 500 के नोटों से सजी स्वीट डिश!

AMBANI KI PARTY
AMBANI KI PARTY

AMBANI KI PARTY : अभी तक आपने पैसों को उड़ाते देखा होगा, पैसों से तौलते देखा होगा, लेकिन क्या आपने कभी पैसों को सर्व करते देखा है। अगर नहीं तो आज देख लीजिए। दरअसल मुंबई में स्टार स्टडेड नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर का आयोजन किया गया था। जिसमें दो दिनों तक सितारों का हुजूम देखने को मिला। इवेंट की ग्लैमरस तस्वीरों के बाद अब खाने पीने की फोटो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही है। बतादें कि पार्टी में जहां एक तरफ मेहमानों को चांदी की थाली में शाही व्यंजन परोसा गया, तो वहीं दूसरी ओर नोटों की गड्ढी के साथ उनके लिए प्लेट तैयार की गई।

AMBANI KI PARTY

मेहमानों को परोसी गई नोटों वाली थाली
जी हां, यह बिलकुल सच है। अंबानी परिवार की पार्टी में मेहमानों को 500 रुपये के नोटों के साथ स्वीट डिश परोसी गई। यह तस्वीर सामने आने के बाद लोग हैरान हैं कि क्या सच में ऐसा है। क्या सच में मुकेश अंबानी ने खाने की चीजों में नोट लगवाए थे? तो चलिये इस बात से पर्दा उठाते हैं,

फंक्शन में मेहमानों के लिए स्वीट डिश तैयार की गई थी, उसमें से एक में 500-500 के नोट रखे गए थे। हालांकि, यह फोटो असली है लेकिन नोट नकली हैं। वहीं, अंबानी परिवार द्वारा ऐसा करने के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है। दरअसल इसका कारण यह था कि जिस डिश के साथ 500-500 के नोट रखे गए, उसका नाम ‘दौलत की चाट’ है। यह नॉर्थ इंडिया की फेमस स्वीट डिश है। खासकर लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली में यह डिश ज्यादा पसंद की जाती है।

अब क्योंकि डिश का नाम ही ‘दौलत की चाट’ है, इसलिए अंबानी परिवार ने पार्टी में परोसी गई इस डिश को दौलत से ही सजाया था।

चांदी की थाली में परोसा गया शाही व्यंजन
एनएमएसीसी इवेंट में मेहमानों को चांदी की थाली में खाना परोसा गया था। खाना भी अलग-अलग वैरायटी के व्यंजन को लेते हुए था। महीप कपूर ने मेहमानों के लिए तैयार की गई थाली की फोटो शेयर की, जिसमें देखा जा सकता है कि नौ अलग तरह की दाल के साथ ही रोटी, डेजर्ट और बहुत कुछ परोसा गया।

यह भी पढ़ें – काजोल ने खुलासा किया कि अजय देवगन ने उन्हें जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट दिया!