अमेठी: चुनावी रंजिश को लेकर बाइक सवार बदमाशो ने बोलेरो सवार चाचा भतीजे को मारी गोली, हुई मौत

Amethi News
Amethi News

Amethi News: उत्तर प्रदेश के अमेठी में बाइक सवार बदमाशों ने चुनावी रंजिश के चलते चाचा और भतीजे की गोली मार कर हत्या कर दी। तहसील में तैनात संग्रह अमीन व उसके भतीजे पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से चाचा और भतीजे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजे को CHC पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की फोर्स मौजूद है।

दरअसल, पूरा मामला मुसाफिरखाना थाना क्षेत्र के दादरा रोड ईट भट्ठे के पास का है जहां पर सुरेश यादव मुसाफिरखाना तहसील में संग्रह अमीन व अमीन संघ के तहसील महामंत्री थे। रात करीब पौने 9 बजे सुरेश अपने भतीजे बृजेश यादव प्रधान प्रतिनिधि भद्दौर के साथ बोलेरो से अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह दादरा गांव ईट भट्ठे के पास पहुंचे ही थे कि अचानक दो बाइक से आये चार बदमाशों ने उनके वाहन को रोककर दोनों पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायर किया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस मौके पर पहुंची – Amethi News

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस अधीक्षक समेत कई थानों की पुलिस पहुंची और चाचा भतीजे को तत्काल CHC मुसफिरखाना पहुंचाई जहां पर डॉक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक इलामारन ने कहा थाना मुसाफिरखाना पुलिस को गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई थी। भददौर गांव में गोली चली है दादरा के पास यह घटना हुई जिसमें 2 लोगों को गोली लगी है। पुलिस द्वारा घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोनों को मृत घोषित कर दिया। अभी परिवार के द्वारा तहरीर प्राप्त किया गया है। तहरीर प्राप्त कर मुकदमा दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है। परिजनों ने 5 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा की तहरीर दी है, जिसको पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही में पुलिस जुटी है। चुनावी रंजिश में यह घटना निकल कर सामने आ रही है कानून व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है।

मृतक के भाई दुर्गेश यादव का बयान

वहीं, मृतक के भाई दुर्गेश यादव ने बताया कि बृजेश यादव हमारे भाई हैं। वही सुरेश यादव हमारे चाचा हैं, इनको कुछ लोग मार दिए इसके पहले भी इनके ऊपर जलालुद्दीन ने ऊपर हमला किए थे। इनके बाएं हाथ में गोली लगी थी। सुरक्षा की मांग किए थे हम लोग उसमें सीओ और कोतवाल के साइन भी हैं, लेकिन आज तक सुरक्षा नहीं मिली। हमारा विवाद पुरानी रंजिश चुनाव का था लेकिन हमने कई बार प्रशासन को बताया था हमारी कहीं सुनवाई नहीं हुई।

उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं हमें दो शस्त्र की व्यवस्था मिले और गनर की व्यवस्था भी दें। हम कातिलों को पहचानते हैं। 5 लोग को हम लगभग जानते हैं 2 लोग को नहीं पहचानते

ये भी पढ़ें: Umesh Pal murder: आरोपी अरबाज प्रयागराज पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया