अमेठी: कानूनी दांवपेंच में फंसा सारस का दोस्त आरिफ,वन विभाग ने नोटिस जारी कर किया तलब

Saras Friend Arif
Saras Friend Arif

Saras Friend Arif: राज्य पक्षी सारस से दोस्ती कर चर्चा में आए आरिफ की मुसीबतें बढ़ सकती है। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का हवाला देते हुए वन विभाग ने आरिफ को नोटिस देकर कार्यालय बुलाया गया है। संतोषजनक जवाब ना मिलने पर वन विभाग आरिफ के खिलाफ बड़ी कार्यवाही कर सकता है।

जिले के मंडखा निवासी आरिफ सारस पक्षी से दोस्ती कर मीडिया और शोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहे थे। देश दुनिया में सारस पक्षी के साथ वायरल आरिफ की खबर सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव को भी मिली। 5 मार्च को अखिलेश यादव एक दिवसीय दौरे पर अमेठी आए थे। अखिलेश यादव अपने सार्थकों के साथ जामो के मंडखा गांव पहुंच गए। आरिफ और सारस से मिल कर उनकी तस्वीरों को ट्वीट भी किया।

अखिलेश यादव के जाते ही आरिफ की मुसीबतें शुरू हो गई। 9 मार्च को उप प्रभागीय वनाधिकारी ने आरिफ को नोटिस जारी कर दिया। अभी नोटिस आरिफ तक पहुंची नही थी कि मुख्य वन संरक्षक के आदेश पर 21 मार्च को राजकीय पक्षी सारस को आरिफ से अलग कर रायबरेली के समसपुर पक्षी बिहार पहुंचा दिया गया।

जांच सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र को दी गई

आरिफ इस दर्द से उबर भी नहीं पाए थे कि अब वन विभाग के गौरीगंज रेंज के सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र की तरफ से जारी नोटिस सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। पूरे मामले की जांच सहायक वन संरक्षक रणवीर मिश्र को दी गई है। रणवीर मिश्र ने आरिफ को नोटिस जारी कर पूछतांछ के लिए दो अप्रैल 2023 को 11 बजे अपने कार्यालय में तलब किया है। आरिफ पर वन विभाग द्वारा दी गई नोटिस को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। ये पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरे मामले को लेकर सहायक वनरक्षक रणवीर मिश्र ने बताया कि मोहम्मद आरिफ को वन विभाग की तरफ से एक नोटिस जारी की गई है और उन्हें प्रभागीय वन अधिकारी कार्यालय 2 अप्रैल 2023 को बुलाया गया है। आरिफ और सारस के विषय को लेकर उनका पक्ष सुना जाएगा।

ये भी पढ़ें: सीएम सुक्खू सरकार के पूरे हुए 100 दिन, कहा- 2023 तक सबसे समृद्ध राज्य होगा हिमाचल प्रदेश