-कशिश राजपूत
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम में हैं | असम में अमित शाह ने कहा-बोडो समझौते से असम में शांति | बोडो भाषा को सम्मान देने का वादा किया था, जो पूरा किया। बोडो भाषा के लिए स्कूल खोलने और कॉलेज शुरू करने की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं।
बोडो क्षेत्र के रोड नेटवर्क के लिए 5,000 करोड़ का पैकेज और 65 योजनाओं की शुरुआत की गयी है। असम की भाषा और कल्चर को भाजपा सुरक्षित करेगी |
असम में मुख्यमंत्री और स्वस्थमंत्री को बधाई दी और असम के मृत्यु दर (0.47) को लेकर भी बात की,जो भारत में सबसे कम है।
हाल ही में भारत के पूर्वोत्तर राज्य असम में दशकों से चले आ रहे आतंरिक संघर्ष पर विराम लगाने के लिये भारत सरकार, असम राज्य सरकार एवं बोडो समुदाय के बीच एक महत्त्वपूर्ण समझौता हुआ।
बोडो जनजाति के लोग दशकों से ब्रह्मपुत्र नदी के तट के ऊपरी क्षेत्र को एक अलग बोडोलैंड राज्य बनाने की मांग कर रहे थे। बोडो आंदोलन के पीछे यह तर्क दिया जाता रहा है कि बोडो जनजातीय क्षेत्र में अन्य समुदायों की अधिकृत मौजूदगी से इस समुदाय के प्रभुत्त्व, पहचान और संस्कृति को खतरा है।