Andhra Pradesh Yanam, अमरावती, 25 जनवरी (वार्ता) : उत्तर तटीय आन्ध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ स्थानों पर गुरुवार को हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में बताया कि उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर आज न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस और गुरुवार को रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने के अनुमान हैं। विभाग ने बताया कि उत्तर और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश, पुड्डुचेरी के यानम और रायलसीमा में 25 से 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
Andhra Pradesh Yanam
मौसम एजेंसी ने बताया कि कल मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान आन्ध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के मंडल कलिंगपट्टनम में 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।तेलंगाना के नालगोंडा में मंगलवार देर रात सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में 25 से 29 जनवरी तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
यह भी पढ़ें : कश्मीर में पुलिस ने पांच को आतंकवादी समूह में शामिल होने से बचाया