ANGKITA: असम युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

ANGKITA
असम युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता पार्टी से निष्कासित

ANGKITA, 22 अप्रैल (वार्ता)- कांग्रेस ने असम प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अंगकिता दत्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस अनुशासनात्मक समिति के सदस्य सचिव तारिक अनवर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित किया है।

ANGKITA: असम युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंगकिता पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित

असम प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार बोरा ने डॉ. दत्ता के पार्टी विरोधी बयानों को देखते हुए उन्हें 20 अप्रैल को ‘कारण बताओ’ नोटिस देते हुए 24 घंटे में इसका जवाब मांगा था। पार्टी में सभी तथ्यों को देखते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।

यह भी पढे़ेंPoonch attack: तलाशी अभियान के दुसरे दिन तक 14 को हिरासत में लिया गया

यह भी पढ़ें- नयी दिल्ली: दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहा