दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल बंद रखने का ऐलान, यमुना का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज

दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल बंद रखने का ऐलान
दिल्ली के बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूल बंद रखने का ऐलान

मानसूनी बारिश ने दिल्ली से लेकर हिमाचल तक में आतंक फैलाया हुआ है। दिल्ली में यमुना का पानी निचले इलाकों में जा पहुंचा है। जिसकी वजह से लोगों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके साथ ही, निचले इलाकों के स्कूल-कॉलेज आज से बंद कर दिए गए हैं। आज सुबह 7 बजे यमुना नदी का जलस्तर 208.46 मीटर दर्ज किया गया है।

इसके अलावा, हिमाचल में भारी बारिश ने जबरदस्त तबाही मचाई है। मंडी, ऊना और शिमला में बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस बारिश के कारण 12 लोगों की जान जा चुकी है। साथ ही उत्तराखंड में भी आज भी अलर्ट जारी है। मौसम की खराबी के कारण अभी चार धाम यात्रा को रोक दिया गया है।

ये भी पढें: माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर अंसारी को हाईकोर्ट से मिली राहत