-अक्षत सरोत्री
आज से ठीक दो साल पहले कश्मीर के पुलवामा में एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें भारत ने अपने 40 जवान खो दिए थे। आज पुलवामा हमले की बरसी है। आजके दिन को शायद ही कोई भुला होगा जब पूरा देश गुस्से में था। आज इसी दिन फिर से एक बड़ी साजिश को (recovered 7 kg RDX) सुरक्षा बलों ने नाकाम किया है। आज फिर से कश्मीर को दहलाने की साजिश रची गई थी।
लक्खा सिधाना पर एक लाख रुपये के इनाम की घोषणा, दिल्ली पुलिस की तलाश जारी
यह था पूरा प्लान
जम्मू में सात किलो आरडीएक्स बरामद (recovered 7 kg RDX) किया गया है। जम्मू पुलिस ने एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। वह कश्मीर घाटी का रहने वाला है। उसी के निशानदेही पर इतना बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। शाम 4:30 बजे जम्मू पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
14 फरवरी 2019 को हुआ था यह सब
14 फरवरी 2019 को श्रीनगर में ड्यूटी पर वापस लौट रहे सीआरपीएफ के 76वीं बटालियन के 2500 से ज्यादा जवानों के लिए जम्मू से 2.33 बजे तड़के बस लेना यादगार अनुभव था, जो कि कुछ ही घंटों बाद सबसे दुखद घटना में तब्दील हो गया। काफिला जैसे ही श्रीनगर से 27 किलोमीटर पहले लेथपोरा पहुंचा, एक पीछा कर रही विस्फोटक से भरी कार ने (recovered 7 kg RDX) काफिले के पांचवी बस को बांयी तरफ से टक्कर मार दी। विस्फोट में दूसरे बस को भी नुकसान पहुंचा। क्षेत्र में गोलीबारी की आवाज सुनी गई, लेकिन कोई नहीं जानता यह गोलीबारी किसने की यह नहीं पता चल सका था।
आदिल अहमद दार ने किया था फिदाइन हमला
काफिले में मौजूद सीआरपीएफ के एक जवान ने कहा कि (recovered 7 kg RDX) जबरदस्त धमाके ने सभी को चौंका दिया। वहां केवल अफरा-तफरी और भ्रम की स्थिति थी-मैं वहां केवल धुआं देख पा रहा था। विस्फोट के तुरंत बाद पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली। उसने कहा कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के एक स्थानीय फिदायीन अदिल अहमद डार ने यह हमला किया। इसके साथ ही संगठन ने डार का एक वीडियो भी जारी किया।