गुजरात उच्च न्यायालय में पांच न्यायाधीशों की नियुक्ति

Gujarat High Court
Gujarat High Court

Gujarat High Court : नयी दिल्ली, 16 मार्च (वार्ता) गुजरात उच्च न्यायालय (Gujarat High Court) के न्यायाधीश पद पर पांच न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग ने एक अधिसूचना जारी कर संबंधित न्यायिक अधिकारियों को उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने से संबंधी घोषणा की है।

Gujarat High Court अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने न्यायिक अधिकारियों- सुसान वेलेंटाइन पिंटो, हसमुखभाई दलसुखभाई सुथार, जितेंद्र चंपकलाल दोषी, मंगेश रमेशचंद्र मेंगडे और दिव्येश कुमार अमृतलाल जोशी को पदोन्नत कर न्यायाधीश पद पर नियुक्ति करने की मंजूरी दी है। मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाले शीर्ष अदालत कॉलेजियन में दो मार्च-2023 को उन न्यायिक अधिकारियों को पदोन्नत कर उच्च न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की थी।

ये भी पढ़ें : Prayagraj shootout: नए वीडियो में उमेश पाल का पीछा करते हुए दिखा अतीक अहमद का बेटा

ये भी पढ़ें : विश्व कप मेजबानी के लिए संयुक्त बोली में यूक्रेन की भागीदारी की अब भी संभावना : आरएफईएफ