कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने दी स्वर्गीय अर्जुन सिंह को श्रद्धांजलि

Arjun Singh
Arjun Singh

Arjun Singh, भोपाल, 04 मार्च (वार्ता) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अर्जुन सिंह को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि स्व अर्जुन सिंह कुशल प्रशासक और सहृदय व्यक्ति थे।

Arjun Singh

उन्होंने कहा कि उनका सौभाग्य रहा कि उन्हें उनके साथ काम करने का अवसर मिला। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि स्वर्गीय अर्जुन सिंह उनके राजनीतिक गुरू थे और उनकी राजनीतिक सफलता में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है

यह भी पढ़ें  : शिवराज ने अपना जन्म दिन नहीं मनाने फैसला लिया