Baba Amarnath Yatra: 29 जून से शुरू होगी श्री बाबा अमरनाथ यात्रा, इस दिन से करा सकेंगे अपना रजिस्ट्रेशन

हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता को बदलने का भी आग्रह किया
Amarnath Yatra 2023

जम्मू। बाबा अमरनाथ (Baba Amarnath Yatra) की इस साल की यात्रा 29 जून से शुरु होगी। इस साल की बाबा अमरनाथ की यात्रा रक्षा बंधन वाले दिन 19 अगस्त को संपन्न होगी। यात्रा 52 दिन की होगी। लोकसभा चुनाव के संपन्न होने के बाद प्रशासन का ध्यान बाबा अमरनाथ यात्रा पर केंद्रित होगा। यात्रा की तैयारियां शुरु हो गई है। 

हालांकि बोर्ड की बैठक की अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यात्रा को 29 जून से शुरु करने की तैयारी है। यात्रा के लिए पंजीकरण (Amarnath Yatra Registration) इस महीने के अंत में शुरु किया जा सकता है। एडवांस पंजीकरण व विभिन्न बैंकों की शाखाओं में पंजीकरण होगा। इसकी विस्तार से जानकारी बोर्ड की बैठक से संबंधित जानकारी में मिलेगी।

यात्रा के लिए जुलाई माह से आरती का सीधा प्रसारण भी होगा। आवश्यक सेवाओं के लिए जल्द ही संबंधित डिप्टी कमिश्नर अधिसूचना जारी करेंगे। श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाने की व्यवस्था की तैयारियां भी शुरु हो जाएगी। पिछले साल करीब एक सौ बीस लंगर लगाने की अनुमित दी गई थी।