-अब्दुल नबी हसन
आज का दिन खेल जगत के लिहाल से खुशनुमा रहा जहां एक ओर विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बेटी को जन्म दिया तो दूसरी ओर पहलवान बबीता फोगाट (Babita Phogat ) ने बेटे को जन्म दिया, जिसके बाद उन्होंने बेटे की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पर शेयर की,
फोटो शेयर करते हुए बबीता ने प्यारा संदेश लिखा-हमारे बेटे से मिलिए, सपनों में विश्वास करिए, ये पूरे होते हैं। हमारे पूरे हुए हैं, नीले कपड़ो में देखिए।
“Meet our little SONshine.”🧿
“Believe in dreams; they do come true. Ours came dressed in blue!”💙#mother #love #care pic.twitter.com/66CE8b43tx
— Babita Phogat (@BabitaPhogat) January 11, 2021
http://विराट कोहली बने पिता, अनुष्का ने दिया बेटी को जन्म, विराट ने ऐसे दी जानकारी
1 दिसंबर को 2019 को हुई थी बबीता की शादी
बबीता की शादी पहलवान विवेक से हुई थी, एक दिसंबर 2019 दोनों विवाद के सूत्र में बंधे थे,दोनों की शादी में विवेक सिर्फ 21 लोगों की बरात लेकर पहुंचे थे, वहीं बबीता के लग्न में एक रुपया दिया गया था,खास बात यह थी कि शादी बिना दहेज के संपन्न हुई थी। यहां तक की बैंड बाजा व डीजे का भी इंतजाम नहीं था। यह पूरी शादी प्लास्टिक रहित संपन्न हुई थी। बबीता की शादी में आठ फेरे हुए थे।
बबीता ने राजनीति में भी आजमाया है हाथ
बबीता ने राजनीति में भी हाथ आजमाया, हालांकि यहां उन्हें सफलता नहीं मिली। हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बबीता फोगाट द्रोणाचार्य अवार्डी पिता महाबीर फोगाट की बेटी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट की बहन हैं। इन दोनों के ऊपर बॉलीवुड में ‘दंगल’ फिल्म भी बन चुकी है।